देश/ विदेश

दहेज में बाइक नहीं दी तो पति ने करंट लगाकर की पत्नी की हत्या..

दहेज में बाइक नहीं दी तो पति ने करंट लगाकर की पत्नी की हत्या..

देश-विदेश: भारतीय समाज में दहेज़ प्रथा अभी भी विकराल रूप में है। देश में औसतन हर एक घंटे में एक महिला दहेज संबंधी कारणों से मौत का शिकार होती है आज के आधुनिक समय में भी दहेज़ प्रथा नाम की बुराई हर जगह फैली हुई है। ऐसा ही एक मामला मधेपुरा सिंहेश्वर थाना अंतर्गत जयपुरा गांव से सामने आयी हैं।

जहां पर पति ने अपनी की करंट लगाकर हत्या कर दी मृतका के भाई ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बहन कविता देवी की हत्या की गई है। गुरुवार की सुबह घर के समीप स्थित नहर के पास से उसका शव मिला है। मृतका के पति अशोक यादव सहित ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है।

 

 

मृतका के भाई ने बताया कि बुधवार की शाम बहन के ससुराल से किसी पड़ोसी ने फोन कर बताया कि बहन के साथ ससुराल वालों ने विवाद किया है। उसके बाद से कविता लापता है। सूचना मिलने के साथ रात में ही मृतका का भाई जयपुरा गांव पहुंचे। वहां बहन की खोज करने लगे। लेकिन पता नहीं चल पाया। सुबह घर से थोड़ी दूर पर बहन का जला हुआ शव मिला था।

बगल में एक कच्चा बांस बिजली के तार से सटा हुआ था। पुलिस को सूचना देने के बाद बहन के पति अशोक यादव व उनके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बहन को उसके ससुराल वालों ने बिजली का करंट लगाकर हत्या कर की है। लगातार दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताडि़त व मारपीट किया करते थे। शादी के समय एक बाइक भी दहेज़ में दी थी।

 

 

कुछ दिनों बाद अशोक यादव ने बाइक को बेच दी। उसके बाद से ही दूसरी बाइक के लिए बहन को प्रताडि़त किया जाने लगा था। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की करंट से मौत होने की सूचना मिली है। मृतक के परिजनों की ओर से अब तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच का निर्देश दिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top