उत्तराखंड

गरीबों की मदद करना पुण्य का काम: खत्री

क्षेत्र के गरीब, निर्धन छात्रों को किताबें, कॉपियां, बैग, ड्रेस की भेंट
रुद्रप्रयाग। ’पहल’ संस्था की ओर से राजकीय इंटर काॅलेज तिमली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निर्धन छात्र-छात्राओं को किताबें, कॉपियां, बैग, जूते, ड्रेस प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री ने कहा कि गरीब छात्रों की मदद करना पुण्य का काम है। क्षेत्र में ऐसे निर्धन, गरीब और निराश्रित छात्र हैं, जो आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के कारण अपनी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। ऐसे छात्रों की मदद की जानी जरूरी है। उन्होंने सामाजिक संस्था पहल की ओर से की गई पहल की सराहना की और कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।

संस्था के अध्यक्ष बलदीप कंडारी ने बताया कि ’पहल’ एक सामाजिक संस्था है, जो समाज सेवा से जुड़े कार्यों में भाग लेती है। विशिष्ट अतिथि थाती बढ़मा संघर्ष समिति के अध्यक्ष कालीचरन रावत ने सबका आभार जताते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया। ’पहल’ के संरक्षक भानु प्रताप सिंह रावत ने अपने संबोधन में संस्था का परिचय दिया और सभी का आभार प्रकट करते हुए समाजसेवा में निरंतर कार्य करने के लिए अपनी संस्था के दृढ़ संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य विजय बल्लभ भट्ट व पीटीए अध्यक्ष सेमवाल ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम संचालन चंद्रदीप बिष्ट ने किया। इसके साथ ही ’पहल’ संस्था की ओर से टॉपर अंजली को पुरस्कार स्वरूप समस्त किताबें, कॉपियां, बैग, ड्रेस दी गयी। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं संस्था की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष अरुण गौड़, सचिव वीरेंद्र रावत, मुनि महाराज मंदिर के मठापति बेंजवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष जमलोकी, शिक्षक बर्त्वाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक व बच्चे उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top