उत्तराखंड

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं: कप्रवाण

सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की कार्य योजना की बैठक…

रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रशिक्षण वर्ग की कार्य योजना की बैठक मण्डल सतेराखाल चोपता अध्यक्ष गभीर बिष्ट की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें 28 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग की कार्य योजना को लेकर चर्चा की गयी। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया गया।

बैठक में मुख्य वक्ता विजय कप्रवाण ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग मंडल के लिए दस विषयों एवं 16 कर्णीय व अकर्णीय बातों को मंडल प्रशिक्षण का वृत लेकर कार्य योजनाओं में सभी का मार्ग दर्शन किया। इसके बाद संपूर्ण प्रशिक्षण का वर्ग वृत लेकर परीक्षण के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन किया।

 

कार्यवृत्त के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण प्रमुख सह संयोजक, वर्ग बौद्धिक प्रमुख, वर्ग का अर्ग प्रमुख, भोजन प्रमुख, वर्ग गट नायक, अतिथि प्रमुख, मीडिया प्रमुख, साउंड व मंच प्रमुख,, वर्ग सुरक्षा प्रमुख, वर्गी गीत प्रमुख आदि प्रशिक्षण सत्र के बिंदुओं की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष गंभीर बिष्ट ने मुख्य वक्ता एवं केदारनाथ विधानसभा के पालक का स्वागत करते हुए बैठक की अध्यक्षता करते हुए समापन की घोषणा की। बैठक में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता जीत सिंह मेवाल ने भी सभी प्रशिक्षणार्थियों का मार्ग दर्शन करते हुए सरकार की उपलब्धि जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बत्र्वाल, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, मंडल महामंत्री अर्जुन सिंह नेगी, विक्रम पैलुडा, प्रहलाद गोसाई, रामेश्वर प्रसाद सेमवाल, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती उषा चमोला, जिला महामंत्री पुष्पा सेमवाल, पूर्व मंडल महामंत्री अंजू थपलियाल, शालिनी, त्रिलोचन भट्ट, विनीत दरमोड़ा, जितेंद्र बत्र्वाल, सुरेंद्र रावत, विनोद डिमरी, प्रेम सिंह, भागचंद सहित सभी मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के उपरांत अखिल भारतीय गौ रक्षा समिति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा का सतेराखाल मंडल में स्वागत अभिनन्दन किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top