उत्तराखंड

कर्मचारी हितों के लिए किया जायेगा संघर्ष: मिश्रा

कर्मचारी हितों के लिए किया जायेगा संघर्ष

लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जिला शाखा की कार्यकारिणी का गठन..

शिवलाल जिलाध्यक्ष व चमनेश्वर महामंत्री नामित..

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन जिला शाखा की कार्यकारिणी का गठन कर शिवलाल मिश्रा को जिलाध्यक्ष व चमनेश्वर प्रसाद भट्ट को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। लोनिवि कार्यालय परिसर में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी लोनिवि ऊखीमठ बीआर मनोड़ी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्व सम्मति से निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी शिवलाल मिश्रा, उपाध्यक्ष एनडी जुयाल, महामंत्री चमनेश्वर प्रसाद भट्ट, कोषाध्यक्ष कमल सिंह राणा, जिला संगठन मंत्री दिनेश पंवार, संप्रेक्षक महेन्द्र सिंह बजवाल व संयुक्त मंत्री विमलकांत भंडारी को बनाया गया। कार्यकारिणी में रमेश चन्द्र उनियाल, जीएस गुसाई, चन्द्रपाल सिंह, पारेश्वर नौटियाल, जसपाल सिंह पंवार व पंकज कोटियाल को सदस्य नामित किया गया।

एसोसिएशन के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शिव लाल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी हितों के लिए सदैव संघर्ष किया जायेगा। कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका पालन ईमानदारी से किया जायेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वर्षो से लंबित मांगों को लेकर सरकार और शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की जायेगी और हर कर्मचारी को साथ लेकर कार्य किया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top