उत्तराखंड

Pubg game : खेलते हुए नाबालिग लड़के से हुआ प्यार जाने क्या है मामला..

pubg game खेलते हुए नाबालिग लड़के से हुआ प्यार जाने क्या है मामला..

Pubg game खेलते हुए नाबालिग लड़के से हुआ प्यार जाने क्या है मामला..

उत्तराखंड: हिमाचल प्रदेश से भागी दो सगी बहनों की बरामदगी हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम से की हैं। घर से फरार दोनों सगी बहने कांगड़ा जिले के बैजनाथ की बताई जा रही है। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लड़कियों के भाई ने कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाने में करवाई थी हिमाचल पुलिस ने दोनों लड़कियों की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि दोनों बहनें ग्वालदम में ठहर रही है। लोकेशन ट्रेस करते हुए हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम पहुंचकर दोनों बहनों को एक नेपाली मूल की महिला के घर से बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों बहनें अपने घर से कुछ नकदी और जेवर लेकर फरार हुई थी और ग्वालदम में रहने वाले नेपाली मूल के एक लड़के से शादी करने पहुंची थी।

 

जानकारी के अनुसार दोनों बहनों में से एक ने नेपाली मूल के ग्वालदम में रहने वाले लड़के से फोन पर ही दोस्ती की हुई थी और दोनों ही शादी करने के लिए बीते कुछ दिन पहले थराली कोर्ट परिसर में भी पहुंचे थे लेकिन लड़का नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नही हो सकी दोनों लड़कियों को गुमशुदगी की रिपोर्ट पर हिमाचल पुलिस ने ग्वालदम से बरामद कर लिया है। हिमाचल पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियों को कांगड़ा ले जाकर उपजिलाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top