देश/ विदेश

ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं ये युवक, अब तक 3 हजार लोगों को दे चुके हैं सांस..

ऑक्सीजन मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं ये युवक अब तक 3 हजार लोगों को दे चुके हैं सांस..

देश-विदेश: बिहार के पटना निवासी गौरव राय को लोग अब ऑक्सीजन मैन के रूप में जानने लगे हैं। आपको बता दे कि गौरव दिन रात कभी भी लोगों की मदद करने के लिए निकल पड़ते हैं। पिछले एक महीने में जिस प्रकार लोगों की सांसें लौटाने की पहल उन्होंने की हैं। वह काबिले तारीफ है। उनका कहना हैं कि कोरोना की पहली लहर में जब वे खुद संक्रमित हुए थे। उस समय अहसास हुआ कि लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर कितना मुश्किल से मिलता है। अब तक 3 हजार से अधिक लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा चुके हैं।

 

वे आगे बताते हैं वह राजधानी के सबसे अच्छे अस्पताल में भर्ती थे। जीने की हर आस छोड़ चुके थे। उस समय एक ऑक्सीजन के सिलेंडर के लिए उनके परिवार को भटकना पड़ा। वे भगवान का शुक्र मानते हैं कि एक महीने बाद बिल्कुल स्वस्थ होकर लौटे। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गौरव ने तय किया कि किसी को भी ऑक्सीजन की कमी नहीं होने देंगे। अपने दोस्तों की मदद से गौरव ने ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदे।

 

धीरे-धीरे मदद करने वाले लोगों के हाथ बढ़ने लगे। जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने की इस मुहिम में बिहार फाउंडेशन का बहुत बड़ा हाथ रहा। उनके पास फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से जरूरतमंद संपर्क करते हैं और उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करा देते हैं। गौरव हाई सिक्यूरिटी नम्बर प्लेट बनाने वाली कंपनी में मैनेजर हैं। गौरव का कहना हैं कि काम के साथ साथ लोगों की मदद करने में उन्हें बहुत खुशी मिलती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top