उत्तराखंड

गैस सिलेंडर को विदा कर लकड़ी के चूल्हे अपनाने का संकल्प..

गैस सिलेंडर को विदा कर लकड़ी के चूल्हे अपनाने का संकल्प..

विभिन्न संगठनों ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन..

रुद्रप्रयाग। देश भर में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने बाजार में प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और गैस सिलेंडर को माला पहनाकर विदाकर लकड़ी के चूल्हे को अपनाने का आहवान किया। साथ ही तहसील प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों सहित मंहगाई पर अंकुश लगाने की मांग की।
कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बसंती रावत ने नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय व्यापारियों व ग्रामीणों ने तहसील चैराहे पर प्रदेश व केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर गैस सिलेंडर को माला पहनाकर कर विदा किया तथा लकड़ी के चूल्हे अपनाने का संकल्प लिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल सहित सभी चीजों की कीमतों में निरन्तर वृद्धि होने से गरीब तबके के लोगों के सामने जीवन यापन करने का संकट खड़ा हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमत लगातार बढ़ने से ग्रामीणों क्षेत्रों के लोग जंगलों की ओर रूख करने को विवश हो गये हैै जिससे भविष्य में पर्यावरण को खासा नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाई तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री आनंद सिंह रावत ने कहा कि एक ओर जनता वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से गरीब, असहाय व छोटे वर्ग का व्यापारी परेशान हैं।

 

स्थानीय व्यापारी नवदीप नेगी ने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि होने का खामियाजा केन्द्र व प्रदेश सरकार को भविष्य में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम जितेन्द्र वर्मा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर बढ़ती मंहगाई पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रणजीत रावत, कर्मवीर कुवर, सुरेन्द्र पुष्वाण, जगमोहन पंवार, मदन सिंह नेगी, गोविन्द सिंह पंवार, ताजा सिंह, दलीप रावत, विनोद कुमार, राम दुलारी देवी, शिवदेई देवी, सुरजी देवी, विनीता देवी, पुष्पा देवी, शकुन्तला देवी, मीनाक्षी देवी, प्रदीप ऊखियाल मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top