उत्तराखंड

अब अतिथियों का मान बढ़ाएंगे उत्तराखंड के उत्पाद

अब अतिथियों का मान बढ़ाएंगे उत्तराखंड के उत्पाद..

बद्री-केदार मंदिर की कलाकृति सहित यह रहेंगे खास..

उत्तराखंड के उत्पादों को खूब सराहा गया..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस बार भारत जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबान देश होगा। उत्तराखंड के आइटम सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय उपस्थित लोगों के मूल्य में वृद्धि करेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा कई राज्य उत्पादों का सर्वेक्षण किया गया था।

 

 

 

उत्तराखंड: इस बार भारत जी-20 शिखर सम्मेलन का मेजबान देश होगा। उत्तराखंड के आइटम सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय उपस्थित लोगों के मूल्य में वृद्धि करेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा कई राज्य उत्पादों का सर्वेक्षण किया गया था। मंत्रालय जल्द ही अंतिम उत्पाद चयन को पूरा करेगा। जी-20 बैठक के लिए विदेश मंत्रालय सभी राज्यों से विशेष स्थानीय उत्पादों की सूची मांगी थी। दिल्ली में राज्यों की ओर से अपने उत्पादों को प्रस्तुत किया गया। उत्पादों के चयन के लिए प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा की अध्यक्षता में कमेटी भी गठित की गई है, जिसने प्रस्तुत उत्पादों का सर्वे किया।

आपको बता दे कि उत्तराखंड की ओर से केदारनाथ, बद्रीनाथ मंदिर, लक्ष्मण झूला ऋषिकेश, घंटाघर देहरादून का प्रतीकात्मक कलाकृति के अलावा नैनीताल का ऐपण, जैविक उत्पाद में उत्तरकाशी का लाल चावल, शहद, अल्मोड़ा की बाल मिठाई, चंपावत का शहद, बागेश्वर की तांबे से बनीं गागर व अन्य उत्पाद, नेटल फाइबर (कंडाली) से बनी जैकेट, ब्रह्म कमल निशान की पहाड़ी टोपी, पिथौरागढ़ जिले के ऊनी शॉल, मफलर, ऊधमसिंह नगर जिले मूंझ घास से बने उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इसमें उत्तराखंड के उत्पादों को खूब सराहा गया। मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी ने उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के उत्पादों की स्थानीय विशेषता, गुणवत्ता को परखा है। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रालय सम्मेलन के लिए उत्पादों को चयनित करेगा।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top