उत्तराखंड

शहरी विकास मंत्रालय में 74 तबादलों के आदेश पर सीएम धामी ने लगाई रोक..

शहरी विकास मंत्रालय में 74 तबादलों के आदेश पर सीएम धामी ने लगाई रोक..

 

 

 

 

 

 

 

सीएम धामी ने रातों रात किए गए तबादलों प रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से जर्मनी रवाना हुए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बीती शाम अपने शहरी विकास विभाग में 74 कर्मियों के तबादले किए थे। सीएम धामी ने तबादलों पर रोक लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है।

 

 

उत्तराखंड: सीएम धामी ने रातों रात किए गए तबादलों प रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से जर्मनी रवाना हुए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बीती शाम अपने शहरी विकास विभाग में 74 कर्मियों के तबादले किए थे। सीएम धामी ने तबादलों पर रोक लगाते हुए नाराजगी जाहिर की है। बता दे कि एक बैठक के बाद मंत्री डॉ. प्रेमचंद्र अग्रवाल ने तबादलों के आदेश जारी किए और अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के साथ जर्मनी रवाना होने के लिए निकल गए।

बताया जा रहा है कि अगले दिन तबादलों की यह फाइल मंजूरी के लिए जब सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यालय में भेजी गई तो इसे देखते ही मुख्यमंत्री विफर पड़े। इन बंपर तबादलों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से तत्काल रोक लगा दी गई है। आपको बता दे कि उत्तराखंड में विधानसभा में पहले ही बैकडोर से एंट्री को लेकर विवादों में घिरे शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने एक और नए विवाद को जन्म दे दिया है। रविवार रात को शहरी विकास मंत्रालय की ओर से किए गए 74 तबादलों को लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top