उत्तराखंड

सुमंत तिवारी के सदस्य नामित होने पर जताई खुशी

सुमंत तिवारी के सदस्य नामित होने पर जताई खुशी
रुद्रप्रयाग। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमंत तिवारी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अपडेट सदस्य नामित होने पर जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुये कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पंवार का आभार प्रकट किया है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुमंत तिवारी के सदस्य नामित होे पर जिले में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। साथ ही जिले के युवा कांग्रेस से जुड़ेंगे। वहीं सदस्य नामित होने पर श्री तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जायेगा। जिले में कांग्रेस को मजबूत किया जायेगा। अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान की जायेगी। युवा कांग्रेस के केदारनाथ विधानसभा अध्यक्ष सुमन नेगी, पूर्व राज्यमंत्री वीर सिंह बुडेरा, ब्लाॅक अध्यक्ष रुद्रप्रयाग बंटी जगवाण, छात्र संघ अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हार्दिक बत्र्वाल, हैप्पी असवाल, गणेश सेमवाल, केदारनाथ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास पोस्ती, योगम्बर नेगी, मनबर सिंह चैहान, प्रेम सिंह नेगी, विनोद राणा, शूरवीर राणा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आलोक नेगी, पूर्व महासचिव प्रीतम गोस्वामी सहित अन्य कांग्रेसियों ने सुमंत तिवारी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में अपडेट सदस्य नामित होने पर खुशी व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का आभार व्यक्त किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top