उत्तराखंड

अमेरिकी संस्था बताएगी, उत्तराखंड को कितनी बिजली की जरूरत..

अमेरिकी संस्था बताएगी, उत्तराखंड को कितनी बिजली की जरूरत..

सरकार को देगी रिपोर्ट..

 

 

 

 

 

 

अमेरिकी कंपनी मैकेंज़ी को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक देश की ऊर्जा आवश्यकताओं के आकलन का कार्य दिया गया है। संस्था सभी पहलुओं पर बिजली की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार को रिपोर्ट देगी। सरकार प्रदेश को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: अमेरिकी कंपनी मैकेंज़ी को राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक देश की ऊर्जा आवश्यकताओं के आकलन का कार्य दिया गया है। संस्था सभी पहलुओं पर बिजली की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार को रिपोर्ट देगी। सरकार प्रदेश को 2025 तक श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है। ऊर्जा भी इसका अहम हिस्सा है क्योंकि जल विद्युत परियोजनाओं से अपेक्षाकृत बिजली नहीं मिल पा रही है।

सरकार आज भी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र पर ही निर्भर रहना पड़ता है। राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए सरकार ने निर्णय लिया है कि 2025 तक राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को भी पूरा किया जाना चाहिए। इस प्रकार मैकेंज़ी को प्रत्येक क्षेत्र में आवश्यक कुल बिजली की मात्रा निर्धारित करने का काम सौंपा गया है। संस्था ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के तरीके के बारे में भी सुझाव देगा।

विभाग भी देंगे खपत, बचत की जानकारी..

सरकार ने इस बात पर भी सहमति जताई है कि सभी विभाग बताएंगे कि वह आने वाले समय में कितनी बिजली खपत होगी और कितनी बिजली बचाएंगे। बिजली बचाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। उसकी कवायद भी शुरू हो गई है। हितधारकों साथ एक बैठक हो भी चुकी है। सरकार का फोकस है कि विभागों में सौर ऊर्जा जैसे विकल्प तैयार किए जाएं, ताकि वह अपनी बिजली खुद पैदा करें और खुद इस्तेमाल करें।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top