उत्तराखंड

चमोली आपदा- डीजीपी अशोक कुमार ने बचाव और खोज अभियान की जानकारी के लिए जारी किया नंबर..

चमोली आपदा- डीजीपी अशोक कुमार ने बचाव और खोज अभियान की जानकारी के लिए जारी किया नंबर..

उत्तराखंड: डीजीपी अशोक कुमार बीते कई घंटों से लगातार चमोली के जोशीमठ और तपोवन में कैम्प किये हुए हैं और लगातार राहत और बचाव कार्यों की सीधी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही डीजीपी अशोक कुमार सेना , राज्य पुलिस एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की जांबाज़ टीमों का भी हौसला और मनोबल बढ़ाने के लिए मौके पर मौजूद हैं।

 

मीडिया और स्थानीय जनता के ज़रिये वो किसी भी तरह की अफवाह और भ्रामक खबर न फैले इसके लिए खुद पल पल की जानकारी भी सोशल मीडिया के ज़रिये साझाकर रहे हैं इसी कड़ी में अब पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के निर्देशन में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा किया जा रहा बचाव और खोज अभियान को आगे बढ़ाते हुए बचाव और खोज अभियान के संबंध में कोई भी जानकारी साझा करने के लिए मोबाइल नम्बरों को सार्वजनिक किया है   मोबाइल नंबर- 91 9411199317 , 91 9818840900

 

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड देहरादून में नीलेश आनंद भरणे, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड के निर्देशन में कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है। बचाव और खोज अभियान के संबंध में समस्त जानकारी उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट एवं सोशल मीडिया हैंडल्स पर अपडेट की जा रही है। प्रभावित परिवार और स्थानीय जनता या कोई भी सम्बंधित व्यक्ति डीआईजी अशोक कुमार से सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।

मोबाइल नंबर-  91 7500016666

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top