उत्तराखंड

देहरादून में गर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड..

देहरादून में गर्मी ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड..

उत्तराखंड: पिछले कुछ दिनों से राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन के साथ ही रात में भी ठंड कम होने लगी है। अगर पिछले दस सालों के आंकड़ों पर नज़र डाले तो आश्चर्यजनक बदलाव दिखाई देंगे। एक तरफ जहाँ 2020 में फरवरी में दून शहर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री था वहीँ 2014 में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। यानि वक्त के साथ तापमान भी बढ़ता जा रहा है।

 

देहरादून में फरवरी की गर्मी से लोग हैरान हैं। सहस्त्रधारा और रॉबर्स केव में अभी से सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगी है और लोग झील के पानी का मज़ा ले रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों की बात करें तो बुधवार के तापमान ने पिछले दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दस साल में पहली बार फरवरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार गया। इससे दिन के समय लोगों को बेहद गर्मी महसूस हुई । कई घरों दुकानों में तो लोगों को पंखे तक चलाने पड़े। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आज स्मार्ट सिटी में बादल छाए रहने से लोगों को इस बढ़ते आफत से थोड़ी राहत मिल सकती है।

 

अभी जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, माना जा रहा है कि इस साल फरवरी के तापमान का ओवर ऑल रिकॉर्ड भी टूट सकता है। बुधवार को चटक धूप खिली रहने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। राहत पाने के लिए लोगों ने दुकान, मकान और कार्यालय में कुछ देर पंखे भी चलाए। जबकि, शहर के कुछ बाजारों में लोग जूस पीकर गर्मी से राहत पाते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो आज से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top