देश/ विदेश

छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया बेटी ने पिता के खिलाफ..

पिता के खिलाफ

छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया बेटी ने पिता के खिलाफ..

देश-विदेश : कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। उधर गुनगा थाना इलाके में एक युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म करने की हरकत की। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

 

 

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 11 वीं की छात्रा थी। उसकी मां घर में ब्यूटी पार्लर चलाती है, जबकि पिता की पंक्चर सुधारने की दुकान है। किशोरी ने शिकायत में पुलिस को बताया कि उसे घर में अकेला पाकर पिता अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगते थे। यह बात उसने मां को भी बताई थी। मां के समझाने पर कुछ दिन ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पिता ने फिर हरकत करना शुरू कर दी। किशोरी की मां और भाई किसी काम से घर से बाहर गए थे। किशोरी किचन मे काम कर रही थी, तभी पिता ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। घर लौटने पर उसने घटना के बारे में मां को बताया। इसके बाद शाम को थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

 

 

युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़..

गुनगा थाना पुलिस के अनुसार इलाके के एक गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती बीए की पढ़ाई करने के बाद अब घरेलू काम काज करती है। दोपहर को युवती के परिवार वाले कहीं काम से गए हुए थे। इस बात का पता चलने पर दोपहर एक बजे अभिषेक लोधी नाम के युवक ने घर में घुसकर युवती का हाथ पकड़ते हुए अश्लील हरकत करना शुरू कर दी। शोर मचाने पर अभिषेक वहां से भाग गया। उधर गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके रिश्तेदार शुभम के खिलाफ केस दर्ज किया। महिला ने पुलिस को बताया कि शुभम उसका पीछा करता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top