उत्तराखंड

दूसरे राज्य से जिले में पहुंचे मास्साब, नहीं कराया कोई टेस्ट…

Corona epidemic is haunting

दूसरे राज्य से जिले में पहुंचे मास्साब, नहीं कराया कोई टेस्ट…

कर्मचारियों से करवा रहे काम, कोरोना महामारी का सता रहा डर…

रुद्रप्रयाग। उत्तर प्रदेश राज्य से जनपद में लौटे एक प्राचार्य ने अपना कोरोना टेस्ट नहीं करवाया और सीधे स्कूल में जाकर कर्मचारियों के साथ काम में लग गए। प्राचार्य की इस हरकत से जहां ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है, वहीं कर्मचारियों में डर का माहौल है। कर्मचारियों की माने तो वे हर दिन अपने घरों से आ रहे हैं और प्राचार्य के बिना जांच के स्कूल में आने से उन्हें कोरोना महामारी का डर सता रहा है।

Corona epidemic is haunting

दरअसल, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली रुद्रप्रयाग के प्राचार्य राजवीर सिंह भदौरिया विगत पांचः सितम्बर की रात को उत्तरप्रदेश राज्य से जिले में पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले उन्होंने अपनी कोरोना की जांच नहीं करवाई और सीधे दूसरे दिन काम में लग गए। उन्होंने कर्मचारियों को भी स्कूल में बुलाया और काम में लगा दिया। कर्मचारियों को पता था कि प्राचार्य रात को ही यूपी से लौटे हैं और उन्होंने अपना कारोना का टेस्ट नहीं करवाया है तो वे डर गए। इस बात की जानकारी कर्मचारियों ने गांव के प्रधान को भी दी, मगर प्रधान ने कोई कार्यवाही नहीं की, उल्टा कर्मचारियों को ही फटकार लगा दी।

इसके बाद यह बात क्षेत्र में फैल गयी और ग्रामीणों को डर सताने लगा। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि बीते दिनों प्राचार्य राजबीर सिंह भदौरिया मालतोली स्कूल में पहुंचे और उन्होंने बिना किसी जांच के ही कर्मचारियों को काम पर लगा दिया। उनके संपर्क में सभी कर्मचारी आ चुके हंैं और इससे ग्रामीणों को डर सता रहा है, जबकि कर्मचारियों में भी भय का माहौल बना है। कहा कि प्राचार्य का व्यवहार कर्मचारियों के साथ सही नहीं है। कर्मचारी डर के माहौल में स्कूल में काम करने को मजबूर है। कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने जल्द से जल्द से प्राचार्य की कोरोना जांच की मांग की है। वहीं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली रुद्रप्रयाग के प्राचार्य राजवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि वह कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश से जिले में लौटे हैं। उनसे पुलिस ने फोन पर लगातार जानकारी ली और कहा कि वे जिस स्थान पर हैं, वहीं पर क्वारंटीन हो जांय। मेडिकल जांच के लिए उन्हें नहीं कहा गया। खांखरा बैरिकेटिंग में भी उन्हें कोई जांच के लिए नहीं कहा गया, जिससे वे सीधे मालतोली स्कूल पहुंच गए और यहीं पर क्वारंटीन हो गए हैं।

इधर, सीएमओ डाॅ वीके शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली रुद्रप्रयाग के प्राचार्य के जिले में पहुंचकर बिना स्वास्थ्य जांच के स्कूल में काम करने की सूचना मिली है। प्राचार्य को मेडिकल जांच के लिए कहा गया है। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top