देश/ विदेश

पापा नहीं बोलने पर हैवान बना कॉन्स्टेबल,

डेढ़ साल की बच्ची को सिगरेट से दागा..

देश-विदेश : पुलिस आरक्षक ने डेढ़ साल की बच्ची के चेहरे को और शरीर को सिगरेट से दाग दिया। डेढ़ साल की बच्ची से खुद को पापा बोलने के लिए कहा पर बच्ची के पापा न बोलने पर उसने बच्ची को सिगरेट से दागा। बच्ची चिल्लाती रही पर आरोपी नहीं रुका। बच्ची के चेहरे पर फोफडे पड़ गए हैं।
बालोद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने कॉन्स्टेबल अविनाश राय को गिरफ्तार कर लिया है। राय पर आरोप है कि उसने बीते गुरुवार को डेढ़ वर्षीय बालिका को कई जगह पर सिगरेट से जलाया तथा बालिका की मां से मारपीट की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे शनिवार को दुर्ग जिले के भिलाई शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से राय फरार था।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि राय कुछ समय पहले जिले के बालोद थाने में पदस्थ था और इस दौरान वह शहर के सिवनी क्षेत्र में महिला के घर पर ही रहता था। उन्होंने बताया कि महिला का पति नागपुर में रहता है। बालोद में रहने के दौरान राय ने महिला को कुछ पैसे उधार दिए थे और इस महीने की 24 तारीख को राय अपने पैसे लेने महिला के घर पहुंचा और वहीं ठहर गया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार गुरुवार की रात को राय ने बच्ची से कहा कि वह उसे (राय को) पापा कहे और जब बच्ची ने ऐसा नहीं किया तब उसने बच्ची के चेहरे, पेट और हाथ में कई जगहों पर सिगरेट से दाग दिया और महिला से भी मारपीट की और वहां से फरार हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच रही है। जांच के आधार पर आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी अविनाश राय का करीब 20 दिन पहले दुर्ग पुलिस लाइन में ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद भी उसने ज्वाइन नहीं किया। घटना के 5 दिन पहले से ही वह सिवनी में अपने पुराने मकान मालिक के घर रुका हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस लाइन में भी किसी को नहीं थी। घटना के बाद जब पता चला तो जांच की बात कही गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top