उत्तराखंड

Uttarakhand Budget 2021: मुख्यमंत्री ने पेश किया 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट..

Uttarakhand Budget 2021: मुख्यमंत्री ने पेश किया 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट..

उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण-गैरसैंण में आज गुरुवार को प्रदेश सरकार की ओर से करीब 59 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किए जाने का अनुमान है। आपको बता दें कि आज गैरसैंण में बजट पेश किया जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का यह दूसरा बजट है।

बजट में सरकार पर्यटन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सेवा क्षेत्र पर फोकस कर सकती है। चुनावी वर्ष होने के कारण बजट के इस बार लोक लुभावन होने के भी आसार हैं। सरकार रोजगार के मोर्चे पर मनरेगा जैसी योजनाओं का सहारा भी ले सकती है।

 

प्रदेश सरकार अभी तक राजस्व सरप्लस और कर रहित बजट लाती रही है। इस बार सरकार के सामने इस तरह का परंपरागत बजट लाना खासी चुनौती भरा होगा। प्रदेश की विकास दर शून्य से नीचे रहने का ही अनुमान है। ऐसे में राजस्व घाटे के बजट की अधिक संभावना है। इतना जरूर है कि सरकार चुनावी वर्ष होने के कारण अतिरिक्त कर से भी बचने की कोशिश करेगी।

2.50 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है जीडीपी का आकार..

कोरोना काल से पहले प्रदेश की जीडीपी करीब 2.56 लाख करोड़ रुपये थी। इस समय विकास दर शून्य से नीचे है तो जीडीपी का आकार भी 2.50 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है।

 

प्रति व्यक्ति आय में कमी का भी अनुमान..

कोरोना के कारण प्रभावित अर्थव्यवस्था के कारण प्रति व्यक्ति आय में कमी का भी अनुमान है। पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय करीब 1.82 रुपये थी, अब यह इससे कम हो सकती है।

आजीविका आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने पर दिया जा सकता है जोर..

गैरसैंण (भराड़ीसैंण) बजट सत्र में प्रदेश सरकार जो बजट पेश करने जा रही है, उसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आजीविका आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा सकता है। दूसरे राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी बेरोजगारी का मर्ज गंभीर है।

कोविड-19 महामारी से राज्य की अर्थव्यवस्था को जो नुकसान पहुंचा है, उसने विकास दर को ही नीचे नहीं धकेला है बल्कि बड़ी संख्या में नौकरियों के लिए संकट खड़ा कर दिया है।

 

इसलिए प्रदेश सरकार के सामने रोजगार की नई संभावनाएं पैदा करने की बहुत बड़ी चुनौती है। राज्य के बजट में इस चुनौती से निपटने के उपाय दिखाई दे सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सदन के पटल पर बजट पेश कर दिया। जिसके संबोधन में उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड स्थापना के बीस साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मैं सभी सेना के जवानों, पुलिस के जवानों, कोरोना योद्धाओं और जनता को शुभकामना देता हूं। इसके बाद उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वहीं कोरोना काल में कोरोना योद्धाओं द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। कहा कि इस बजट में रोजगार सृजन पर जोर दिया गया है।

 

रिवर्स पलायन पर सुनियोजित तरीके से कार्य..

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पहली बार किसी सरकार ने रिवर्स पलायन पर सुनियोजित तरीके से कार्य किया।

गैरसैंण के विकास के लिए कई कार्य तथा घोषणाएं की गई..

बीते एक वर्ष में गैरसैंण के विकास के लिए कई कार्य तथा घोषणाएं की गई हैं, जिनमें आगामी दस वर्षों में 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से समूचे राजधानी क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने हेतु एक बड़ी योजना बनाने पर कार्य किया जा रहा है।

57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश..

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के पटल पर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 57 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top