उत्तराखंड

मुख्यमंत्री की दिल्ली दौड़ से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं..

मुख्यमंत्री की दिल्ली दौड़ से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को नई दिल्ली के लिए दौड़ लगाई तो उत्तराखंड की सियासत चर्चाओं से गरमा गई। हालांकि तीनों नेताओं ने अपनी दिल्ली यात्रा के अलग-अलग कारण बताए।

 

उत्तराखंड: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को नई दिल्ली के लिए दौड़ लगाई तो उत्तराखंड की सियासत चर्चाओं से गरमा गई। हालांकि तीनों नेताओं ने अपनी दिल्ली यात्रा के अलग-अलग कारण बताए। वहीं, सोशल मीडिया में तीनों दिग्गज नेताओं के अचानक दिल्ली का रुख करने के यही मायने निकाले जा रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालातों पर उनसे चर्चा करेगा और कुछ निर्देश भी देगा।

 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लिए प्रस्थान करने से पहले स्पष्ट किया कि उनके पास एक निर्धारित कार्यक्रम था और राज्य में पर्यटन से संबंधित मामलों के बारे में पर्यटन मंत्रालय के सचिव से बात करने की जरूरत है। अंकिता हत्याकांड और विधानसभा बैकडोर भर्ती की जानकारी के लिए केंद्रीय नेतृत्व की ओर से तीनों नेताओं के दिल्ली के लिए रवाना होने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

इन तीन मुद्दों पर हो रही आम चर्चाएं..

1- विधानसभा में बैकडोर भर्ती पर कार्रवाई का ब्योरा..

दूसरी चर्चा यह भी है कि विधानसभा में बैकडोर भर्ती के संबंध में हुई कार्रवाई के बारे में सीएम और स्पीकर केंद्रीय नेतृत्व को जानकारी दे सकते हैं। इस मामले में कार्रवाई के बाद सियासत तो कुछ नरम पड़ी है, लेकिन नियमों को नजर अंदाज कर बैकडोर भर्ती के लिए तत्कालीन स्पीकर को लेकर सवाल अब भी बरकरार हैं।

 

2- अंकिता हत्याकांड पर रिपोर्ट ली जा सकती है..

अंकिता हत्याकांड पर प्रदेश की राजनीति गर्म है। सियासी हलकों में चर्चा है कि तीनों दिग्गज नेता केंद्रीय नेतृत्व को अंकिता हत्याकांड के संबंध में जानकारी दे सकते हैं। इस मामले में सरकार ने कितनी तेजी के साथ कार्रवाई की और इस पर विपक्ष किस तरह की सियासत कर रहा है, इस पर भी चर्चा की संभावना है।

3- कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं भी गरमाई..

धामी मंत्रिमंडल में तीन पद खाली हैं। पिछले कुछ दिनों से भाजपा के भीतर कैबिनेट विस्तार के बजाय फेरबदल की चर्चाएं ज्यादा हैं। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के नई दिल्ली प्रवास के संबंध में एक संभावना कैबिनेट विस्तार की भी जताई जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top