दर्दनाक हादसा कार खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत, 1 घायल
उत्तराखंड : उत्तराखंड में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कर्णप्रयाग से जाख के लिए जा रही आल्टो कार खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, कार जाख गांव के ही हरि सिंह पुत्र प्रेम लाल चला रहे थे। कार में एक और सवारी थी। सुबह तकरीबन 8:30 बजे कार अनियन्त्रित होकर कंडेला के पास 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।
इससे पहले कि कोई मदद मिलती चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने घायल पदमेंद्र सिंह पुत्र पुरन सिंह को रेस्क्यू कर स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग पहुंचाया। घायल की हालत भी गंभीर बनी हुई है।