उत्तराखंड

कार खाई में गिरी, 1 की मौत 1 घायल..

बागेश्वर– तहसील कपकोट के कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। जिसमे कार चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कपकोट थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कपकोट- कर्मी मोटर मार्ग में एक वेगनआर असन्तुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

जिसमें 02 लोग सवार थे। चालक प्रकाश सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। एक व्यक्ति गम्भीर रूप दे घायल हो गया।

गम्भीर रूप से घायल प्रत्युमन सिंह पुत्र दीवान सिंह को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top