उत्तराखंड

बागेश्वर में प्रेमी और प्रेमिका ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती..

बागेश्वर में प्रेमी और प्रेमिका ने गटका जहर, अस्पताल में भर्ती..

 

 

 

उत्तराखंड: बागेश्वर से एक घटना सामने आ रही हैं जहा प्रेमिका के कहीं और विवाह की जानकारी से प्रेमी ने अपने घर में जहर गटक कर लिया। यह जानकारी जब प्रेमिका तक पहुंची तो उसने भी गटक लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में ले जाया गया। डाक्टरों के अनुसार दोनों की हालत में सुधार है। जिला अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी । पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

जिला अस्पताल में सोमवार की देर रात गरूड़ क्षेत्र के एक गांव के युवक और एक युवती को भर्ती किया गया। जिससे अफरातफरी मच गई। परिजनों का कहना हैं कि दोनों ने अलग अलग जहरीला पदार्थ गटक लिया है। डाक्टरों ने उनका उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सालय की ओर से पुलिस को सभी औपचारिक जानकारी दी गई। पुलिस भी वहां दलबल के साथ पहुंच गई।

 

जिसकी चर्चा सुबह तक पूरे शहर में फैल गई। सूत्रों के अनुसार दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं। प्रेमिका ने फोन पर प्रेमी को बताया कि उसकी शादी होने वाली है। जिस पर प्रेमी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिसकी जानकारी प्रेमिका तक पहुंची तो उसने भी जहर पी लिया। दोनों घरों में अफरातफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

 

जिला चिकित्सालय के डॉ. राहुल मिश्रा का कहना हैं कि दोनों को भर्ती किया गया है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि दोनों गरुड़ तहसील के बैजनाथ क्षेत्र के हैं। घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top