उत्तराखंड

ऋषिकेश से शुरू हुआ पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन..

ऋषिकेश से शुरू हुआ पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन..

ऋषिकेश से शुरू हुआ पहाड़ी रूटों पर बसों का संचालन..

उत्तराखंड  : पहाड़ के सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार को सभी डेढ़ दर्जन रूटों पर बसें चलाई गई। कोरोना संक्रमण के चलते बीते छह माह से पहाड़ के कई रूटों पर बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। पहले दिन बंद रूटों पर ऋषिकेश से श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गोपेश्वर आदि रूट पर जाने वाले वाहन चंबा-टिहरी होकर चलाए गए। बंद रूटों पर बस सेवा शुरू होने से सवारियों को राहत मिली है

शुक्रवार तड़के सवारियों की संख्या कम रही। लेकिन सुबह 10 बजे बाद सवारियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने लगी। लोकल बंद रूटों पर बसें चलने से लोगों को राहत मिली है श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और गोपेश्वर आदि रूटों पर वाहनों का संचालन नरेन्द्रनगर,चंबा होकर किया जा रहा है। लोकल सवारियों की सहूलियत के लिए शुक्रवार से पर्वतीय रूट पर बंद सभी सेवाएं शुरू की गई। सवारियों की संख्या बढ़ने पर इन सभी रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
यातायात एवं पर्यटन सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास आलवेदर रोड कार्य के चलते यातायात बाधित है,

कोरोना संक्रमण के चलते काफी सावधानी बरती जा रही है। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क पहने हुए यात्रियों को बस अड्डे परिसर में एंट्री दी जा रही है। उसके अलावा बसों में यात्रियों और चालकों के बीच में पार्टीशन कर दिया गया है। बसों को पूरी तरह से सेनेटाइजेशन भी कराया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक सीट पर एक ही यात्री को बैठाया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top