लोहाघाट के नगरुघाट में नाव पलटने से एक की मौत, एक लापता..
महाकाली नदी के उफान पर आने के बाद नाव पलट गई..
उत्तराखंड: लोहाघाट में नगरुघाट में नाव पलटने से हादसा हो गया है। इस हादसे में एक लड़की मीना (उम्र 13) की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चा संदीप (उम्र 8) लापता है। दोनों नेपाल के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार नगरुघाट में बुधवार देर शाम भारत की ओर से महाकाली नदी के उफान पर आने के बाद नाव पलट गई। हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। जिसका शव बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा नाव में कुल 10 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि चकर सिंह अपने परिवार के साथ नेपाल में पूजा करके पंजाब जा रहा था। तभी नदी पार करते वक्त ये हादसा हो गया।