उत्तराखंड

उत्तराखंड में पेट्रोल के बाद डीजल के भी बढ़े दाम..

उत्तराखंड में पेट्रोल के बाद डीजल के भी बढ़े दाम..

 

 

उत्तराखंड: पूरे भारत में डीजल और पेट्रोल के दामों में आग लगी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 33 से 37 पैसे बढ़े तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े थे। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

 

वही बात अगर उत्तराखंड की करें तो यहां भी पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले केवल पेट्रोल ने सेंचुरी मारी थी लेकिन उत्तराखंड में पेट्रोल के बाद अब डीजल के दाम भी आसमान की ऊंचाइयों को छू रहे हैं और डीजल भी 100 रूपए प्रति लीटर के पार हो गया है। बीते बुधवार को बद्रीनाथ में डीजल का भाव 102 रुपए जबकि मुनस्यारी में 101.04 रुपए कीमत है।

 

पेट्रोल तो कई दिनों पहले ही सेंचुरी पार कर चुका था मगर अब तो डीजल भी 100 रुपए लीटर के पार पहुंच चुका है। वहीं देहरादून में 99 तो पिथौरागढ़ में डीजल 99 लीटर पर पहुंच गया है। वहीं राज्य में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत भाजपा के लिए आने वाले चुनावों में मुश्किल पैदा कर सकती है। राज्य में कुछ ही महीनों के भीतर चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें सरकार की टेंशन बढ़ा रही है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top