उत्तराखंड

केन्द्र की उपलब्धियों से आम जन को अवगत करायें कार्यकर्ता: उनियाल

न्याय पंचायत जवाड़ी भरदार में भाजपा शक्ति केन्द्र की बैठक
रुद्रप्रयाग। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आम जनता से संपर्क कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत करायें। चार वर्ष के कार्यकाल में केन्द्र की भाजपा सरकार ने 106 योजनाओं का शुभारंभ किया, जिसका सीधा लाभ देश की जनता को मिला है। पूर्व सूबेदार धूम सिंह कप्रवाण की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा शक्ति केन्द्र जवाड़ी भरदार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के विस्तारक कमलेश उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में हिन्दुस्तान का कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है। ईमानदारी से केन्द्र सरकार अपना दायित्व निभा रही है और चार वर्ष के कार्यकाल में जनता के हित में 106 योजनाओं को लागू किया गया है।
श्री उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखण्ड राज्य को कई सौगातें दी हैं। चारधाम विकास परियोजना, ऋषिकेश से कर्णप्रयाग रेलवे लाइन और केदाधाम के विकास पर सम्पूर्ण फोकस किया है, जोकि पहली बार एक माह की यात्रा के दौरान अब तक छः लाख श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं। इसका श्रेय भी देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। श्री उनियाल ने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि 20 से 30 जून तक कार्यकर्ता पचास लोगों से सम्पर्क करेंगे और अपने बूथ को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों से भी आम जनता को अवगत कराया जायेगा। उन्होंने बूथ स्तर पर टीमों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि कार्यकर्ता जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही उनका सामाजिक एवं राजनैतिक विकास होगा क्योंकि आने वाला समय फोरफोमेंस वेस्ट राजनीति पर ही निर्भर है। इससे पूर्व भूतपूर्व सैनिक हर्षपति डिमरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और जवाड़ी के प्रधान कुंवर लाल सत्यार्थी को भाजपा अनुसूचित मोर्चे का प्रदेश सदस्य बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और श्री उनियाल ने पुष्प से श्री सत्यार्थी का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ शक्ति केन्द्र के संयोजक देवी प्रसाद नौटियाल ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि कार्यकर्ता की पहचान ही संगठन है और कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति एवं नीति से आम जनता को अवगत कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अभी से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, जिसका फायदा संगठन को होगा। बैठक में जसपाल भारती, प्रधान जवाड़ी कुंवर लाल सत्यार्थी, उप प्रधान ओम प्रकाश नौटियाल, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विक्रम सिंह कप्रवाण, प्रधान घेंघड़ रामलाल शाह, प्रधान रौठिया बलवीर सिंह सिंधवाल, शांति प्रसाद डिमरी, उदेश डिमरी, प्रकाश सिंह कप्रवाण, उत्तम सिंह, मनबर सिंह, सुंदर सिंह, महावीर सिंह, नपेन्द्र लाल, राजपाल लाल, प्रीतम पंवार, गोपाल सिंह सिंध्वाल सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top