उत्तराखंड

बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन…

रुद्रप्रयाग। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा अन्तर्जनपदीय पुरूष ओपन वर्ग की बैडमिण्टन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें एकल मुकाबले में केतन रावत विजेता एवं अमित कण्डारी एवविजेता रहे।

वहीं युगल में प्रमोद रावत एवं अमित कण्डारी की जोड़ी विजेता रही। केतन रावत एवं श्रेष्ठ भारद्वाज की जोड़ी उपविजेता रही। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया।

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक दीपक सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रमेश निजवाला, थानाध्यक्ष रवीन्द्र कौशल, बैडमिंटन एसोसियेशन के सचिव नवीन बिष्ट, भानुप्रताप रावत, डाॅ. सुरेश गोदियाल, बीओ मनोज बजरियाल, खेल विभाग के जीपी सन्तोषी, मोनू अंकुश कुमार, आदि थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top