स्पर्श गंगा टीम ने पाॅलीथिन उन्मूलन के लिए किया जागरूक
स्पर्श गंगा की टीम ने प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों को किया जागरूक
रुद्रप्रयाग। स्पर्श गंगा अभियान के तहत टीम ने पॉलिथीन उन्मूलन के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। स्पर्श गंगा की टीम ने मुख्य बाजार स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों को नॉन वोवन बैग (प्लाष्टिक रहित थैलियां) वितरित करने के साथ-साथ पॉलीथिन उन्मूलन के लिए जागरूक किया।
स्पर्श गंगा के जिला संयोजक प्रवीन सिंधवाल ने कहा कि प्लास्टिक, पॉलीथिन तथा थर्मोकोल से निर्मित पॉलीबैग, कप, प्लेट, ग्लास आदि से गंदगी व प्रदूषण फैलता है। ये सीवर और नालों को भी बंद कर देते हैं। साथ ही जानवरों को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने सभी लोगों से पॉलीथिन का उपयोग न करने का आह्वान किया।
टीम में स्पर्श गंगा के सूरज नौटियाल, सुरवीर बिष्ट, विक्रांत खन्ना, विकाश डिमरी, नितेश सेमवाल, गब्बर सिंह राणा भी शामिल थे।