देश/ विदेश

नासा की अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो,स्पेस में कैसे धोते हैं बाल..

नासा की अंतरिक्ष यात्री ने शेयर किया वीडियो,स्पेस में कैसे धोते हैं बाल..

 

देश-विदेश: अंतरिक्ष की दुनिया भी अचरज भरी होती है। लोगों के पास अक्सर अंतरिक्ष और वहां यात्रियों को लेकर बहुत सवाल होते हैं। लोगों के मन में सवाल उठता है कि स्पेस में यात्रियों का जीवन कैसा होता है। फिलहाल इन सबके बीच इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गईं नासा की अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर ने एक बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिखाया गया है कि वो अपने बाल कैसे धो रही हैं। वो समझा रही हैं कि कैसे अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में अपने बालों को साफ रखते हैं।

 

दरअसल, मेगन मैकआर्थर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में स्नान नहीं कर सकते क्योंकि ऐसा करने से पानी हर जगह चला जाएगा, इसलिए इसे देखिए कि हम स्पेस स्टेशन पर बालों को कैसे साफ रखते हैं। हम पृथ्वी पर जो साधारण चीजें करते हैं, वे सूक्ष्म-गुरुत्वाकर्षण में इतनी सरल नहीं हैं। इस वीडियो में मेगन बालों में कंघी करते हुए भी दिख रही हैं।

 

वीडियो की शुरुआत में इंट्रोडक्शन देते हुए मेगन कहती हैं कि उनसे अक्सर पूछा जाता है कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस में रहते रोजाना अपने बाल कैसे साफ करते हैं। वह कहती है कि मैं आपको दिखाती हूं मैं अंतरिक्ष में अपने बाल कैसे धोती हूं। इस वीडियो को उन्होंने दो दिन पहले शेयर किया है और वीडियो पोस्ट किए जाने के बाद से इसे हजारों लोगों ने देखा है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

यह वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने अलग अलग प्रतिक्रियायाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा ‘शानदार’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वीडियो के लिए धन्यवाद है। एक ट्विटर यूजर लिखा कि मुझे लगता है कि अगर आप पृथ्वी पर बालों को शैम्पू से धोती हैं, लेकिन अगर धरती पर वहां की तरह बाल धोया जाए तो यह बहुत सारा पानी बचाएगा।

 

बता दें कि हाल ही में अंतरिक्ष यात्री मेगन मैकआर्थर ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर अपना 50वां जन्मदिन भी मनाया है। नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने इस अवसर पर एक आइसक्रीम पार्टी की मेजबानी भी की थी। इसकी भी तस्वीरें वहां से जारी की गई थीं। मैकआर्थर इस समय पृथ्वी से 260 मील दूर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं। वे अप्रैल में कैंप 65 के तहत यहां पहुंची थी

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top