उत्तराखंड

उत्तराखंड में शर्मसार घटना, कॉलेज से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश..

उत्तराखंड में शर्मसार घटना, कॉलेज से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश..

उत्तराखंड :  पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

चौबट्टाखाल तहसील के एक गांव के बस स्टॉप पर दलित छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। छात्रा चौबट्टाखाल राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आई थी। छात्रा के पिता ने बताया महाविद्यालय चौबट्टाखाल से लौटते हुए गांव के समीप बने बस स्टैंड पर एक अज्ञात युवक उसकी बेटी को जबरन खींचकर सड़क से नीचे झाड़ियों की ओर ले गया। यहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के विरोध करने पर दुष्कर्म में असफल रहने पर आरोपित युवक ने उसे घायल कर दिया। इस दौरान छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी। घायल छात्रा किसी तरह बस स्टैंड तक पहुंची।

 

 

यहां महाविद्यालय के स्टाफ ने उसे देखा और अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसके गंभीर घायल होने पर हायर सेंटर बेस अस्पताल कोटद्वार रेफर कर दिया। अब उसका बेस अस्पताल कोटद्वार में उपचार चल रहा है। पीड़िता के पिता ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ राजस्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजस्व उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि स्वजनों की शिकायत मिल गई है। कार्रवाई की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top