उत्तराखंड

औली-जोशीमठ मार्ग पर सेना का वाहन खाई में गिरा…

खाई में गिरा सेना का वाहन तो देवदूत बनकर पहुंचे हिमवीर…

उत्तराखंड : उत्तराखंड में औली मार्ग पर सेना का वाहन जब खाई में गिरा तो प्रशिक्षु हिमवीर उनकी मदद के लिए देवदूत बनकर सामने आए। वाहन को खाई में गिरा देख हिमवीरों ने एक मिनट की भी देरी न करते हुए फुर्ती से बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन सोमवार दोपहर को उत्तराखंड के जोशीमठ से जरूरी सामग्री लेकर औली की ओर जा रहा था। तभी वाहन कीचड़ बैंड के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। जवानों के हाथ पैरों में चोटें आई हैं। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि सड़क का पुश्ता धंसने से वाहन खाई में जा गिरा।

घटना की जानकारी जैसे ही वहां साहसिक खेलों का प्रशिक्षण ले रहे भारतीय पर्वतारोहण संस्थान औली के हिमवीरों को लगी तो वे प्रशिक्षण छोड़ तुरंत वहां पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

हिमवीरों ने दोनों घायल जवानों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद जवानों को सेना अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों जवानों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top