उत्तराखंड

हिमाचल की तर्ज पर सेब की खेती अपनाए: कंडारी

हिमाचल की तर्ज पर सेब की खेती अपनाए: कंडारी

पूर्व मंत्री के बेटे ने किया जखोली क्षेत्र का तीन दिवसीय भ्रमण… 

ग्रामीणों को सेब की खेती के लिए किया जागरूक…..

दो साल के भीतर एक लाख पौध का कर चुके हैं वितरण…

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मातबर सिंह कण्डारी के पुत्र राजीव कंडारी पिछले दो साल से विकासखण्ड जखोली के कई गांवों में बगवानी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनकी माने तो जखोली क्षेत्र में सेब की बेहतर खेती की जा सकती है। यहां की जलवायु सेब की खेती के लिए काफी बेहतर है। ऐसे में सेब की खेती के जरिये काश्तकार अपनी आजीविका को मजबूत कर सकते हैं।

विकासखण्ड जखोली के बड़मा लस्या, फुटगढ़ एवं खलियाण पट्टियों का तीन दिवसीय भ्रमण कर कांग्रेस वरिष्ठ नेता राजीव कंडारी ने किसानों को सेब की खेती की जानकारियां दी। उन्हांेने कहा कि वे दो साल से जखोली क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें सेब की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हिमालच प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखण्ड राज्य में भी सेब की खेती की जा सकती है। हिमाचल और उत्तराखण्ड की जलवायु में काफी समानता है। ऐसे में सेब की खेती बेहतर हो सकती है।

जखोली क्षेत्र में पिछले दो साल के भीतर एक लाख से अधिक पौध काश्तकारों को वितरित की गयी है, जिसका परिणाम ग्रामीणों के सामने आ रहा है। ग्राम पंचायत चिरबटिया के लुठियाग में स्थानीय काश्तकारों के सहयोग से सेब के पौधों का वितरण किया गया। लुठियाग गांव में सेब की खेती की नर्सरी तैयार की गयी है, जिसमें बीस हजार से अधिक पौध लगाई गई है। फुटगढ़ पट्टी के उछोला, भुनालगांव, स्यूर सहित अन्य स्थानों पर भी श्री कंडारी ने पौधों का वितरण किया। बड़मा पट्टी के धरियांज गांव में काश्तकारों को पच्चीस हजार पौध वितरित की गयी हैं। श्री कंडारी ने भ्रमण के दौरान स्थानीय काश्तकारों का उत्साहवर्द्धन किया।

 

क्षेत्र की जनता ने श्री कंडारी का स्वागत करते हुए उनके प्रयास को सराहा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि पांच साल के भीतर सेब की खेती के परिणाम आपके सामने होंगे। इसकी खेती से आर्थिकी को मजबूत किया सकता है। हिमाचल प्रदेश सेब की खेती के लिए काफी मशहूर है। वहां के काश्तकार खेती के जरिये ही अपनी आजीविका चला रहे हैं।

ग्रामीणों ने श्री कंडारी को बताया कि खेती के लिए जखोली क्षेत्र की जलवायु काफी बेहतर है, मगर जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण जनता परेशान है। सरकार को इस ओर कार्य करने की आश्वयकता है। इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान कुंवर सिंह, दिनेश कैंतुरा, नरेन्द्र सिंह राणा, पूरण सिंह नेगी, रणवीर सिंह, दिवान मेहरबान सहित अन्य मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top