खेल

अमित खत्री ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, 10,000 मीटर में रचा इतिहास..

अमित खत्री ने भारत को दिलाया सिल्वर मेडल, 10,000 मीटर में रचा इतिहास..

 

देश-विदेश: भारत के एथलीट अमित खत्री ने देश का नाम रौशन कर दिया है। उन्होंने नैरोबी में चल रहे अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स में रजत पदक अपने नाम कर लिया है। अमित ने 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में यह पदक हासिल किया है। भारतीय धावक अमित ने यह रेस 42 मिनट 17.94 सेकेंड में पूरी की। इस मेडल को मिलकर अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के इतिहास में भारत को यह छठा पदक मिला है।

 

बता दें कि इस चैंपियनशिप में भारत को यह दूसरा पदक हासिल हुआ है। अमित से पहले मिक्स्ड रिले 4 गुणा 400 मीटर में भारत ने कांस्य पदक जीता था। रेस की बात करें तो अमित पहले एक नंबर की पोजीशन पर चल रहे थे, लेकिन वह ड्रिंक टेबल पर कुछ देर के लिए रुक गए और इसी बीच केन्या के हेरीस्टोन वानयोन्यी आगे निकल गए, जिसके बाद उन्होंने अमित को आगे निकलने का एक भी मौका नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने इस रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया और स्पेन के पॉल मैक्ग्रा ने कांस्य पदक जीत गए।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top