उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिये एकजुट हो कार्यकर्ता: गोदियाल..

विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिये एकजुट हो कार्यकर्ता: गोदियाल

विकास के बजाय भाजपा का ध्यान सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने पर..

 

 

रुद्रप्रयाग:  कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रप्रयाग पहुंचे गणेश गोदियाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिये कार्य करने का आहवान करते हुये कहा कि हरेक कार्यकर्ता आम जनता को सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराये। भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास रसातल में चला गया है। ऐसे में विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाय।

नगरपालिका के बारात घर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है। भाजपा प्रदेश का विकास करने के लिये मात्र मुख्यमंत्री बदलने में लगी हुई है। आम जनता भाजपा से त्रस्त है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करना चाहती है। कांग्रेस के पास सत्ता में काबीज होने का यह अच्छा मौका है। श्री गोदियाल ने कहा कि भाजपा के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में अभी कुछ माह का बचा है और तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गये हैं।

 

 

 

अभी भी कुछ पता नहीं है कि चैथा मुख्यमंत्री कब बनाया जाय। भाजपा सरकार में महगाईं की मार से आम जनता की कमर टूट रही है। पैट्रोल, डीजल से लेकर घरेलू तेल की कीमते आसमान छूं रही हैं। आज गरीब आदमी के बस में रसोई गैस भराना नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिये कार्यकर्ता अभी से कमर कस दें। जिसे भी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी, कार्यकर्ताओं को उसके लिये एकजुटता से कार्य करना होगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि वह निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिये कार्य करे। पार्टी के लिये समर्पित भाव से कार्य करने वाले व्यक्ति को पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हित में सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होना आवश्यक है। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि भाजपा प्रदेश का विकास करने का बजाय, प्रदेश का विनास करने पर तुली हुई है। जनता इतनी आहत है कि जगह-जगह आंदोलन किये जा रहे हैं। कांग्रेस जिला प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी प्रदेश की जनता आहत है। भाजपा का ध्यान विकास के बजाय भ्रष्टाचार करने में लगा है।

 

 

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, कांग्रेस वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र सिंह बुटोला, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता व जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, जिला महामंत्री शैलेन्द्र गोस्वामी, ब्लाॅक अध्यक्ष बंटी जगवाण, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सेमवाल, अंकुर रौथाण, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बगवाड़ी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण, पूर्व राज्यमंत्री देवेन्द्र झिंक्वाण, आंनद सिंह रावत चैन सिंह पंवार कालीचरण रावत सहित अन्य मौजूद थे।

 

अध्यक्ष के स्वागत में विधायक उम्मीदवारों ने किया शक्ति प्रदर्शन..

कांग्रेस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में 2022 में संभावित विधायक के उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन करते हुये नजर आये। इसके अलावा सम्मेलन में कई बार कार्यकर्ताओं में गुटबाजी भी नजर आये। मंच पर कार्यकर्ता अपने आप को बड़ा बताते रहे। इतना ही नहीं कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं की भी पार्टी कार्यकर्ता ही टांग खींचते नजर आये। यह सम्मेलन कांग्रेस को मजबूत करने के लिये रखा गया था, लेकिन कुछेक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को बड़ा बताकर विधायक के लिये मजबूत बता रहे थे।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top