उत्तराखंड

उत्तराखंड में सेना में भर्ती होने का आखिरी मौका, ये हैं योग्यता…

उत्तराखंड में सेना में भर्ती होने का आखिरी मौका, ये हैं योग्यता…

 

 

 

 

 

 

अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई तक किए जा सकते है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट पर ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड हो जाएंगे।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में अगस्त एवं सितम्बर माह में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है जिसके लिए ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रिया सेना की वेबसाईट http://www.joinindianarmy.nic.in पर की जा रही है। आवेदन की आखिरी तारिक 30 जुलाई है। इस भर्ती के लिए 8वीं और 10वीं पास युवा भी अप्लाई कर सकते हैं।

 

जानकारी के अनुसार नोटिफिकेशन में योग्‍यता शर्तें, भर्ती प्रक्रिया, वेतन-भत्‍तों से लेकर सर्विस रूल्‍स तक का ब्‍योरा है। ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन के लिए http://joinindianarmy.nic.in पर जाना होगा। अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई तक किए जा सकते है। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट पर ही अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड हो जाएंगे। जिनका प्रिंट निकालकर जरूरी दस्तावेजों के साथ अभ्यर्थी को भर्ती रैली स्थल पर पहुंचना हैं।

 

सेना का कहना हैं कि अग्निवीर सेना में एक अलग रैंक होगी। ये मौजूदा किसी रैंक के साथ नहीं होगी। 5 ग्रेड में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए ये ग्रेड हैं- अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेड्समैन(10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)। अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए 8वीं क्लास पास होना जरूरी है। कुल नंबरों की बाध्यता नहीं है लेकिन हर सब्जेक्ट में 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी हैं।

 

आपको बता दे कि उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती 19 से 31 अगस्त तक कोटद्वार में गढ़वाल मंडल के जिलों में होंगी। वही 20 से 31 अगस्त तक रानीखेत में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और यूएसनगर के युवाओं की होगी भर्ती। 05 सितंबर 12 सितम्बर तक पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़ व चंपावत जिले के युवाओं के लिए होगी भर्ती रैली।

 

अग्निवीरों की जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, एविएशन एंड एम्युनिशन एग्जामिनर, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रे़ड्समैन के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन सभी के लिए आयुसीमा 17.5 साल से लेकर 23 साल तक होगी। बताया जा रहा है कि 2022-23 के लिए अधिकतम आयुसीमा में 2 साल की छूट दी गई है। ये छूट सिर्फ इसी साल एक बार ही मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top