उत्तराखंड

बारिश के बाद भी कम नहीं हुआ चारधाम यात्रा उत्साह..

बारिश के बाद भी कम नहीं हुआ चारधाम यात्रा उत्साह..

चारधाम के लिए 700 तीर्थ यात्रियों ने कराया पंजीकरण..

 

 

 

 

 

 

 

 

बरसात के मौसम में भी चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की आस्था बनी हुई है। बुधवार को आईएसबीटी परिसर में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने के लिए करीब 700 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया।

 

 

उत्तराखंड: पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग और गंगोत्री राजमार्ग पर बोल्डर आ रहे हैं। जिसके कारण कई जगह राजमार्ग बाधित हो रहा है। मई से लेकर जून तक चारधाम यात्रा पीक पर रहती है। लेकिन इन दिनों विभिन्न प्रांतों के तीर्थ यात्री चारधाम के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

बरसात के मौसम में भी चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की आस्था बनी हुई है। बुधवार को आईएसबीटी परिसर में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने के लिए करीब 700 तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया। सभी यात्री निजी वाहन और प्राइवेट वाहनों से चारधाम के लिए रवाना हुए। बता दे कि जुलाई से लेकर अगस्त तक करीब दो महीने बरसात के कारण यात्रा कम हो जाती है।

लेकिन इन दिनों बरसात के मौसम में हरियाणा, मुंबई, दिल्ली, राजस्थान समेत विभिन्न प्रांतों के तीर्थ यात्री चारधाम के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। यात्रा कम होने के कारण कई यात्री टीजीएमओ, रोडवेज और प्राइवेट वाहनों में सवार होकर चारधाम के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान इन यात्रियों को चारधाम के लिए सुगमता से वाहन उपलब्ध हो रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top