मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित..
कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी..
बारिश और भूस्खलन से यात्रा मार्ग बाधित हो रहे हैं। बारिश और भूस्खलन से गुरुवार को भी बार-बार बद्रीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होता रहा। कर्णप्रयाग और लामबगड़ नाला में हाईवे कुछ देर के लिए बंद हुआ, इसके बाद हाईवे खुलने पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई।
उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तराखंड में जगह जगह भूस्खलन हो रहा हैं। जिससे उत्तराखंड आने वालों यात्रियों के साथ साथ ही आम लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। बारिश और भूस्खलन से यात्रा मार्ग बाधित हो रहे हैं।
बारिश और भूस्खलन से गुरुवार को भी बार-बार बद्रीनाथ हाईवे जगह-जगह बाधित होता रहा। कर्णप्रयाग और लामबगड़ नाला में हाईवे कुछ देर के लिए बंद हुआ, इसके बाद हाईवे खुलने पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई। दूसरी ओर मलबा आने से कालसी चकराता में लंबा जाम लगा रहा।
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही यमुनोत्री हाईवे सहित कहीं संपर्क मार्ग बंद होने से आवाजाही बाधित है।
खनेडा स्लीपजोन के पास मलबा बोल्डर आने से यमुनोत्री हाईवे रात से बंद है। बारिश के बीच सुबह 8 बजे तक सोनप्रयाग 465 श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना किए गए। कुमाऊं में पंतनगर में और चौखुटिया में हल्की बारिश का सिलसिला जारी है।
प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 166 सड़कें बंद है। 45 सड़कों को खोलने का काम जारी है। इस काम में 182 जेसीबी मशीनों को लगाया गया। अभी भी मौसम विभाग की और से चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।