निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का प्रदेश महामंत्री ने किया निरीक्षण…
निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर दिए निर्देश….
रुद्रप्रयाग। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिए निर्माणदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शनिवार को अपने जनपद भ्रमण के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी जिलों में जिला कार्यालय निर्माण का लक्ष्य था, जिसमें से 6 भाजपा जिला कार्यालयों का शुभारंभ हो चुका है। शेष कार्यालय निर्माणाधीन है, उन पर तेजी से कार्य चल रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग में भी शीघ्र कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए कार्यालयों को लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य महावीर पंवार, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल शामिल थे।