देश/ विदेश

ये हैं दुनिया के 5 अजीबोगरीब रास्ते जो देते हैं मौत को सीधी दावत..

ये हैं दुनिया के 5 अजीबोगरीब रास्ते जो देते हैं मौत को सीधी दावत..

देश-विदेश: यूं तो दुनिया भर में हर तरह के रास्ते हैं, टेढ़ी-मेढ़ी या ऊबड़-खाबड़ सड़के हैं जहां से गुजरने में थोड़ा डर तो लगता ही है। लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे खतरनाक रास्ते भी हैं जहां पर जाना तो दूर की बात है उन्हें देखते ही हमारे पसीने छूट जाते हैं। इन अजीब से रास्तों को देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। इन पर चलना तो दूर इनको देखते ही मानो धड़कनें बढ़ने लगती हैं। ऐसे रास्ते हर कदम मौत को चुनौती देते हैं।

 

इसके बावजूद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो शौक के लिए इस जोखिम को उठाते हैं। उनके लिए तो यह रास्ते मनोरंजन का साधन है। लेकिन जिनका दिल कमजोर वे रिस्क लेने से परहेज करें तो बेहतर होगा। अगर आप जोखिम, एडवेंचर या कुछ खतरनाक करने के शौकीन लोगों में से एक हैं तो ये रास्ते आप ही के लिए हैं।

 

किंग्स पाथ वे- यह 110 साल पुराना रास्ता है जो स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित है। इसे किंग्स पाथ-वे के नाम से भी जाना जाता है। इस रास्ते को दो हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट में काम करने के लिए आने -जाने वाले मजूदूरों के लिए बनाया गया था। फिलहाल ऐसा बताया जाता है कि इस रास्ते को बंद कर दिया गया।

 

हुशान क्लिफसाइड पाथ- ये है चीन का हुशान क्लिफसाइड पाथ, जो कि शान यु के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर्यटको की सुरक्षा के लिए यहाँ पर कड़े इंतजाम किये गए है लेकिन इसके बावजूद भी यहां पर लगातार कई हादसे होते रहते है। ये रास्ता चीन के हुशान यलो नदी के पास बना हुआ है। इस रास्ते का निर्माण क्षेत्र में तांग राजवंश के शासन के दौरान किया गया था।

 

रोच वेयरांड- फ्रांस का एक ऐसा रास्ता जो पहले तो सीधा लगता है लेकिन आगे चलकर कठिन होता जाता है। हालांकि फ्रांस में रोच वेयरांड जैसे कई रास्ते मौजूद हैं।

 

द क्लिफ ऑफ मदर- अटलांटिक सागर से 700 मीटर की ऊंचाई पर यह रास्ता बना हुआ है। यह डूलिन कस्बे के समीप स्थित है। यहां पर भी बहुत से लोग साहसी अभियान के लिए आते हैं, इसे मौत के मुहं में कूदने से ज्यादा कुछ नहीं कह सकते।

 

एबेनाल्प पॉथ- आपको बता दे कि एबेनाल्प पर एक ऐतिहासिक काल की गुफा की यात्रा के लिए यह मार्ग बना हुआ है। वाइल्डकिरचली में इस मार्ग पर चलने का अनुभव लेना युवा के लिए सबसे अनोखा होता है। एबेनाल्प माउंटेन स्टेशन से इस रास्ते की दूरी महज़ 20 मिनट की है, ये रास्ता खूबसरत तो है ही साथ ही खतरनाक भी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top