Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

लव -जिहाद को लेकर सीएम त्रिवेंद्र हुए सख्त दिया बड़ा बयान..

लव -जिहाद को लेकर सीएम त्रिवेंद्र हुए सख्त दिया बड़ा बयान..

उत्तराखंड : रुद्रपुर पहुंचेत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया है मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जिहाद की आड़ में संप्रदायिकता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाए मुख्यमंगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टिहरी के समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जारी किए गए लेटर पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव को जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि सरकार राज्य में किसी भी तरह का तनाव ना हो इसके लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि लव जिहाद की आड़ में आतंकवाद फैलाने वाले ऐसे लोगो के खिलाफ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि लव जिहाद को रोकने के लिए सरकार द्वारा धर्म स्वतंत्र विधेयक लाया जा रहा है।

 

 

इसमें ऐसे लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी जो छल क्षम तरीके से शादी विवाह करते है उन लोगो के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जिहाद के नाम पर सम्प्रदायिकता बर्दास्त नही कि जाएगी।

टिहरी के समाज कल्याण अधिकारी द्वारा जारी पत्र को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण अधिकारी को ऐसे किसी भी पत्र को जारी करने का अधिकार नही है। मुख्य सचिव को मामले का परीक्षण करने के आदेश जारी किए गए है। गौरतलब है कि टिहरी के समाज कल्याण अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय एकता की भावना को जागृत रखने और समाज मे एकता बनाये रखने के लिए अंतर्जातीय/ अंतर्धार्मिक विवाह काफी सहायक सिद्ध हो सकते है।

इससे भिन्न भिन्न परिवारों में एकता की भावना सुदृढ़ होगी ओर जाती पाती का भेदभाव मिटेगा। इस प्रकार के विवाह को सक्रिय प्रोत्साहन देने के लिए समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड द्वारा अंतर्जातीय/ अंतर्धार्मिक विवाहित दम्पति को प्रोत्साहन स्वरूप 50 हजार रुपये प्रदान करने की बात कही थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top