उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत चार लोग घायल..

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत चार लोग घायल..

 

 

 

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब छह बजे की है। ग्राम डूंगरी से परिवार कार (uk13A 4341) में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए निकला था। इस दौरान डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोगों को जैसे ही सड़क हादसे की सूचना मिली वो राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ को दुर्घटना की जानकारी दी। चोपड़ा-डुंगरी मोटरमार्ग पर सड़क हादसे की सूचना मिलते है राहत और बचाव दल तुरंत दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

मौके पर पहुंचते ही टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने दुर्घटना का शिकार हुए 6 लोगों का रेस्क्यू किया। दुर्घटना में कल्पेश्वरी पत्नी बुद्धि लाल उम्र 58 वर्ष की मौत हो गई. आरती पुत्री जीतपाल उम्र 24 वर्ष की भी दुर्घटना में मौत हो गई है। जीतपाल पुत्र बुद्धि लाल उम्र 50 वर्ष, बुद्धि लाल पुत्र हीरू लाल उम्र 70 वर्ष, देवेश्वरी देवी पत्नी जीतपाल उम्र 45 वर्ष और आरती पुत्री जीतपाल उम्र 27 वर्ष घायल हुए हैं। वाहन में सवार सभी लोग ग्राम डुंगरी गांव के निवासी हैं। ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं। रुद्रप्रयाग उत्तराखंड का एक दुर्गम पहाड़ी जिला है। यहां सड़क के एक ओर पहाड़ हैं तो दूसरी ओर खाई और नदी है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top