उत्तराखंड

योगासन की आर्टिस्टिक समूह प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने जीता गोल्ड..

योगासन की आर्टिस्टिक समूह प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने जीता गोल्ड..

 

 

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों की योगासन प्रतियोगिता मंगलवार को अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। योगासन की कलात्मक समूह प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने स्वर्ण पदक जीता है। 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित योगासन की कलात्मक समूह प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के रोहित यादव, अजय वर्मा, हर्षित, शशांक शर्मा और प्रियांशु ने हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

हरियाणा की टीम को मिला सिल्वर..

प्रतियोगिता में उत्तराखंड के योगासन समूह ने 111.82 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। हरियाणा के योगासन आर्टिस्टिक समूह की टीम ने 111.51 अंक प्राप्त कर रजत पदक जीता है। जबकि महाराष्ट्र के योगासन समूह ने 109 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता है। मंत्री रेखा आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। मंत्री आर्य का कहना हैं कि राष्ट्रीय खेलों में योगासन प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा के लिए गौरव की बात है। इन खेलों के माध्यम से अल्मोड़ा को देशभर में पहचान मिली है।

मंत्री ने कहा कि दो महीने से भी कम समय में एशियाई योगासन खेल होने जा रहे हैं, इसलिए योग खिलाड़ियों को यह समझ लेना चाहिए कि अब दुनिया उनका अनुसरण करने जा रही है। खेल मंत्री रेखा आर्य ने उम्मीद जताई कि अगर भारत को 2036 में ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो उसमें योग को भी पदक के रूप में शामिल किया जाना चाहिए। खेल मंत्री रेखा आर्य ने पदक विजेताओं को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर विजेता टीमों को सम्मानित किया।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top