Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड को मिलेगा पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अमित शाह करेंगे शिलान्यास..

उत्तराखंड को मिलेगा पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अमित शाह करेंगे शिलान्यास..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में होम्योपैथिक चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राज्य का पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज अब देहरादून में स्थापित होने जा रहा है। 71 करोड़ की लागत से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। कॉलेज का निर्माण उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला परिसर के समीप किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार ने इसके लिए राशि जारी कर दी है। अब तक उत्तराखंड में होम्योपैथिक शिक्षा के लिए कोई राजकीय मेडिकल कॉलेज नहीं था, जिसके कारण राज्य के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों का रुख करना पड़ता था। इस कॉलेज के निर्माण से न केवल स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, बल्कि प्रदेश में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों को भी बढ़ावा मिलेगा। राज्य सरकार का मानना है कि यह कॉलेज उत्तराखंड को एक नई पहचान और चिकित्सा शिक्षा में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाएगा। इसके साथ ही, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रुद्रपुर में आयोजित निवेश उत्सव के दौरान प्रदेश के पहले राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। यह ऐतिहासिक कदम राज्य में वैकल्पिक चिकित्सा शिक्षा को नई दिशा देने वाला साबित होगा। 71 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कॉलेज के निर्माण का कार्य देहरादून स्थित उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हर्रावाला परिसर के पास किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को तीन वर्षों के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार इस कॉलेज के माध्यम से न केवल युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा मिलेगी, बल्कि राज्य में रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और निवेशक भी मौजूद रहेंगे। यह आयोजन निवेश और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top