Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

उत्तराखंड प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, उद्घाटन समारोह में B Praak ने अपने गानों से जमाया रंग..

उत्तराखंड प्रीमियर लीग का भव्य आगाज, उद्घाटन समारोह में B Praak ने अपने गानों से जमाया रंग..

 

 

 

उत्तराखंड: रविवार को उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) का आगाज हो गया है। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड गायक बी प्राक और सोनू सूद उत्तराखंड आए। लाइव प्रस्तुति देकर बी प्राक ने जलवा बिखेरा। समारोह को चार चांद लगाने के लिए भोजपूरी सिंगर मनोज तिवारी भी आए हुए थे। उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस लीग को देखने के लिए दर्शकों की लाइन लगी हुई थी। दर्शकों के लिए इस लीग को और भी मनोरंजनपूर्ण बनाने के लिए शाम को एक कान्सर्ट का आयोजन हुआ। अपने पंसदीदी गायक की आवाज सुनकर लोगों ने खूब एन्जाय किया। स्टेडियम में बी-प्राक के नारों की आवाज गूंज रही थी।

सोनू सूद और मनोज तिवारी भी हुए शामिल..

बी-प्राक ने तेरा हो जाऊं, चन्ना मेरे या मेरे या, माही, तेरी मिट्टी, सानू इक पल चैन न आवे आदि गीतों में लोगों का मनोरंजन किया। बी-प्राक के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और भोजपूरी अभिनेता मनोज तिवारी भी ओपनिंग समारोह में शामिल हुए।

हरिद्वार ने जीता पहला मुकाबला..

पहली बार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टोटल 16 मुकाबले खेले जाएंगे। आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें पांच पुरुष और तीन महिलाओं की टीम शामिल है। ये लीग 15 से 22 सितंबर के बीच खेली जाएगी। पहला मुकाबला हरिद्वार स्प्रिंग एलमास और देहरादून वॉरियर्स के बीच हुआ। जिसमें बड़ी ही आसानी से चार विकेट से हरिद्वार ने देहरादून को हरा दिया है। महिला वर्ग में पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल एसजी पाइपर्स के बीच पहला मुकाबला आज 16 सितंबर को होगा।

कब है फाइनल मुकाबला?

फाइनल मुकाबले की बात करें तो पुरुष वर्ग का 22 सितंबर को और महिलाओं का 21 सितंबर को फाइनल मैच होगा। बता दें कि इस स्टेडियम में 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top