Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

18 नवंबर को होगी D.El.Ed. प्रवेश परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन शुरू..

18 नवंबर को होगी D.El.Ed. प्रवेश परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन शुरू..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने द्विवर्षीय D.El.Ed प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा-2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से किए जा सकेंगे। राज्य के विभिन्न जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) में संचालित D.El.Ed पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाएगा।

18 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 18 नवंबर 2026, बुधवार को प्रस्तावित है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की संख्या और सुविधा को देखते हुए राज्य के 29 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। परिषद ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

आवेदन से जुड़ी अहम तारीखें
आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2026, सुबह 11 बजे

आवेदन की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे

परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 8 अक्टूबर 2026, रात 11:59 बजे

आवेदन में संशोधन: 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक, रात 11:59 बजे

निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन या परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।

किस वर्ग के अभ्यर्थी को कितना शुल्क देना होगा?

D.El.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए वर्गवार शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये , अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, सभी वर्गों के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी होना जरूरी है। एक मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी से एक ही अभ्यर्थी का पंजीकरण किया जा सकेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले D.El.Ed प्रवेश परीक्षा की सूचना विवरणिका जरूर पढ़ने की सलाह दी गई है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित अन्य नियमों की जानकारी दी गई है। पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करने की जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। यदि आवेदन या चयन के किसी चरण में पात्रता संबंधी जानकारी गलत पाई जाती है, तो अभ्यर्थन निरस्त किया जा सकता है।

यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थी http://www.ukdeled.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि निर्धारित परीक्षा शुल्क 8 अक्टूबर तक जमा किया जा सकेगा। परीक्षा से संबंधित अन्य अपडेट और दिशा-निर्देश भी परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top