उत्तराखंड

GEP सूचकांक का शुभारंभ करने वाला दुनिया का पहला राज्य बना उत्तराखंड..

GEP सूचकांक का शुभारंभ करने वाला दुनिया का पहला राज्य बना उत्तराखंड..

 

 

उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तराखंड सकल पर्यावरण उत्पाद (GEP) सूचकांक का शुभारंभ किया हैं। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के अंदर उत्तराखंड ऐसा करने वाला पहले राज्य बना है। जिसने सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक को शुरू किया है। सीएम धामी का कहना हैं कि विकास के साथ हम पर्यावरण के संरक्षण में आगे बढ़ रहे हैं। यह सूचकांक आर्थिक विकास का पैमाना है जिसमें जंगल, जमीन सबका योगदान होगा। इसके आंकलन से इकोलॉजी एवं इकोनॉमी के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा. आज का दिन पूरे विश्व के लिए ऐतिहासिक है। सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक इको सिस्टम ग्रोथ का आंकलन करेगा। अब जीडीपी के साथ ही हम सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक को भी जारी कर पाएंगे।

सीएम धामी ने कहा कि इस इंडेक्स से पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। पर्यावरण संरक्षण में हमारे योगदान का आंकलन किया जा सकेगा। भविष्य में पॉलिसी बनाने में भी यह इंडेक्स मदद करेगा। प्रदेश का 71 प्रतिशत भू-भाग वन क्षेत्र से ढके हैं। जिसका संरक्षण और संवर्धन करना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम धामी ने कहा वर्षा जल के संरक्षण के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में विकास की योजनाएं और औद्योगिक गतिविधियों का साथ-साथ प्रसार हो रहा है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top