Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

व्यापारियों ने लिया बड़ा फैसला शनिवार-रविवार को बंद रहेंगी दुकानें….

व्यापारियों ने लिया बड़ा फैसला

व्यापारियों ने लिया बड़ा फैसला शनिवार-रविवार को बंद रहेंगी दुकानें

उत्तराखंड: देहरादून से बड़ी खबर  उद्योग व्यापार मंडल ने अगले 3 हफ्ते तक शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बाजार बंद करने का फैसला लिया है।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खासतौर पर देहरादून में बहुत ही बुरा हाल है। देहरादून में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9000 को छूने जा रहा है और यह एक बड़े खतरे का संकेत है। अब देहरादून से एक बड़ी खबर है कि देहरादून उद्योग व्यापार मंडल ने अगले 3 हफ्ते तक शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बाजार बंद करने का फैसला लिया है।  व्यापार मंडल ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीएम डॉ आशीष चौहान से भी मदद मांगी है। व्यापारियों ने मांग की है कि बाजार खुलने का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ही किया जाए। बुधवार को देहरादून उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने सीएम त्रिवेंद्र और जिलाधिकारी डॉ आशीष से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान .व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने यह मांग उठाई है कि शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन हो पूर्ण लॉकडाउन के दौरान आवागमन भी बंद रहे।
शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान बाजारों को सेनेटाइज किया जाए
लॉकडाउन के दौरान और बाकी आवश्यक सेवाएं भी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखी जाएं
दूध आदि की दुकानें लॉकडाउन के दौरान सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक खोली जाएं।
फिलहाल इस बारे में व्यापारियों ने तो फैसला ले लिया है कि अगले 3 सप्ताह तक शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से बाजार बंद रहेगा। ऐसे में अब देखना यह है कि सरकार और प्रशासन की ओर से इस मामले में क्या बयान सामने आता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top