Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

तिलवाड़ा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का जखोली ब्लाॅक में जोरदार स्वागत..

तिलवाड़ा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का जखोली ब्लाॅक में जोरदार स्वागत

राज्य आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय बड़ोनी व वीरभड़ माधो सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भाजपा और आरएसएस पर किया कांग्रेसियों ने जमकर हमला

 

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कमेटी जखोली के सौजन्य से तिलवाड़ा बाजार से जखोली मुख्यालय तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गयी। बुधवार को ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल व पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में तिलवाड़ा से हाथ में तिरंगा लहराते हुए यात्रा शुरू हुई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने प्रतिभाग किया।

कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में दूसरे दिन भी उत्साह दिखा और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर तिरंगा लहराया। ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल व पूर्व विधायक मनोज रावत के नेतृत्व में सुबह दस बजे तिलवाड़ा से शुरू हुई कांग्रेस की तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए सुमाड़ी, तुनेटा, मरड़ीगाड, मयाली, चैंरा, बच्चवाड़, कपणियां से जखोली ब्लाॅक मुख्यालय पहुंची।

यहां कांग्रेसियों ने राज्य आंदोलन के पुरोधा स्वर्गीय इन्द्रमणी बड़ोनी व वीरभड़ माधो सिंह भंडारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा व आरएसएस को कोसते हुए कहा कि भाजपा को 75 साल बाद आजादी की कीमत समझने में लग गए। साथ ही इस दौरान संघ पर भी कांग्रेसियों ने जमकर हमला बोला। कहा कि संघ के गुरुदक्षिणा कार्यक्रम में भारत के तिरंगे को नहीं लगाया जाता है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, ब्लाॅक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, केदारनाथ पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला प्रवक्ता नरेन्द्र बिष्ट, बीरेंद्र सिंह बुटोला, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार, नपा अध्यक्ष रुद्रप्रयाग गीता झिंक्वाण, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, अगस्त्यमुनि ब्लाक अध्यक्ष हरीश गुसाई, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी, कनिष्ठ उप प्रमुख कवींद्र सिंधवाल, पूर्व प्रधान महावीर पंवार, शैलेन्द्र गोस्वामी, राज्य आंदोलनकारी हयात सिंह राणा, लक्ष्मण रावत, पूर्व जिपंस शान्ति भट्ट, दीपक भंडारी, राजेश थपलियाल, राजेन्द्र नौटियाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र कुंवर, क्षेपंस अजय पुंडीर, संजय रावत, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शर्मा लाल, घ्यालू लाल, सुंदरी देवी, क्षेपंस ज्ञान प्रकाश कोठारी, गिरीश नेगी, प्रमोद गुसाई, डाॅ गोपाल काला, हयात सिंह, गिरीश ममगांई, बलवीर पंवार, प्रवीन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, प्रकाश पंवार, रमेश पंवार, युद्धवीर राणा, देव सिंह रावत, कमल सिंह राणा, हाथीराम कोठारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top