उत्तराखंड

सुरकंडा देवी रोपवे सेवा पर ब्रेक, श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा मंदिर..

सुरकंडा देवी रोपवे सेवा पर ब्रेक, श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा मंदिर..

 

 

 

 

उत्तराखंड:  उत्तराखंड के प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। मंदिर तक पहुंचने की सुविधा देने वाला सुरकंडा देवी रोपवे 21 सितंबर से 30 सितंबर तक बंद रहेगा। इस अवधि में रोपवे का संचालन नहीं किया जाएगा, जिसके चलते मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक पैदल जाना होगा। रोपवे बंद रखने का फैसला निर्धारित मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते लिया गया है। सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण का कहना हैं कि 21 से 30 सितंबर के बीच रोपवे का आवश्यक मेंटेनेंस किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद 1 अक्टूबर से रोपवे सेवा दोबारा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुरू कर दी जाएगी।

रोपवे सेवा बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ेगी। ऐसे में 21 से 30 सितंबर के बीच सुरकंडा देवी मंदिर जाने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है। मेंटेनेंस अवधि समाप्त होने के बाद 1 अक्टूबर से श्रद्धालुओं को फिर से रोपवे की सुविधा मिलने लगेगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top