उत्तराखंड

पर्वतीय पर्यटन को मिलेगा नया सहारा, रोडवेज के एसी टेंपो ट्रैवलर जल्द होंगे शुरू..

पर्वतीय पर्यटन को मिलेगा नया सहारा, रोडवेज के एसी टेंपो ट्रैवलर जल्द होंगे शुरू..

चारधाम और हिल स्टेशनों पर विशेष फोकस..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड परिवहन निगम ने पर्वतीय क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक बड़ी पहल की है। चारधाम यात्रा, कुंभ, मसूरी और नैनीताल जैसे लोकप्रिय पर्यटन और धार्मिक स्थलों की यात्रा अब और अधिक सुविधाजनक और आरामदायक होने जा रही है। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने 20 नए वातानुकूलित (एसी) टेंपो ट्रैवलर वाहनों की खरीद कर ली है। परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने जानकारी दी कि इन टेंपो ट्रैवलरों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इससे न केवल राज्य के नागरिकों और पर्यटकों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा, बल्कि चारधाम जैसे संवेदनशील और व्यस्त मार्गों पर आवागमन भी नियंत्रित और सुरक्षित हो सकेगा।

इन टेंपो ट्रैवलर का संचालन विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों एवं धार्मिक पर्यटन स्थलों जैसे चारधाम यात्रा मार्ग, कुंभ क्षेत्र, मसूरी, नैनीताल, चंपावत, औली में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पर्वतीय क्षेत्रों व चारधाम यात्रा मार्गों पर निगम के पास केवल साधारण बसें ही उपलब्ध हैं। इन टेंपो ट्रैवलर का संचालन शीघ्र ही विभिन्न पर्वतीय जिलों में आरंभ किया जाएगा। परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी ने कहा कि अभी तक इन क्षेत्रों में केवल साधारण बसें ही उपलब्ध थीं, जो लंबे सफर में यात्रियों को अपेक्षित सुविधा नहीं दे पा रही थीं। अब इन नई टेंपो ट्रैवलर सेवाओं के शुरू होने से यात्रा अधिक आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक बन जाएगी

उत्तराखंड परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अब डिजिटल और आधुनिक सेवाओं की ओर तेजी से बढ़ रहा है। परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने कहा कि यात्रियों को टेंपो ट्रैवलर सेवाओं की समय सारणी, किराया व बुकिंग की जानकारी अब निगम की वेबसाइट व मोबाइल एप के माध्यम से सरलता से उपलब्ध होगी। यह पहल सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है। जिनका उद्देश्य राज्य में परिवहन सेवाओं को आधुनिक और सुलभ बनाना हैं। निगम की ओर से खरीदी जा रही नई वातानुकूलित टेंपो ट्रैवलर और 100 बसें जल्द ही निगम के बेड़े में शामिल कर दी जाएंगी। जिससे यात्रियों को और भी बेहतर यात्रा अनुभव मिल सकेगा। निगम भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा के लिए इस प्रकार की सुविधाएं लगातार विकसित करता रहेगा।

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top