Uttarakhand DIPR
उत्तराखंड

25-26 सितंबर को आयोजित होगी समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा, UKPSC ने जारी किया कार्यक्रम..

25-26 सितंबर को आयोजित होगी समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा, UKPSC ने जारी किया कार्यक्रम..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से घोषित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा का आयोजन 25 और 26 सितंबर 2025 को आयोग के परीक्षा भवन, हरिद्वार में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना हैं कि मुख्य परीक्षा दो दिन की होगी। इसमें उम्मीदवारों को सामान्य अध्ययन, हिंदी संरचना और निबंध जैसे विषयों की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा कार्यक्रम 25 सितंबर को सुबह नौ से 12 बजे की पाली में सामान्य अध्ययन और दोपहर दो से पांच बजे के बीच हिंदी संरचना की परीक्षा होगी। 26 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे के बीच निबंध की परीक्षा होगी। आयोग ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय भी निर्धारित किया है। 25 सितंबर को उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

26 सितंबर को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का अंतिम समय सुबह 8:30 बजे तय किया गया है। निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। UKPSC ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ परीक्षा प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top